व्यापारियों के लिए हमेशा समर्पित रहा हूं और आगे भी पूरी उन्नति पैनल के साथ समर्पित रहूंगा–गोविंद गोयल

व्यापारियों के लिए हमेशा समर्पित रहा हूं और आगे भी पूरी उन्नति पैनल के साथ समर्पित रहूंगा–गोविंद गोयल
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–31/1/26
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भोपाल के चुनाव 1 फरवरी 2026 रविवार को संपन्न होने वाले है,जिसमें उन्नति पैनल की ओर से अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद गोयल हैं।जिन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापार और व्यापारियों के हित के लिए समर्पित किया है।पिछले कई दिनों से लगातार वे अपनी पूरी उन्नति पैनल के साथ भोपाल के सभी बाजारों में जाकर व्यापारियों से मिले और उनकी सभी बातों,प्रत्येक समस्याओं को सुना और समझा।

चुनाव के पहले गोविंद गोयल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि व्यापारी एवं उद्योगपति बंधुओं के विश्वास, सहयोग और समर्थन से भोपाल के व्यापार और उद्योग को एक नई दिशा देने के लिए उन्नति पैनल प्रतिबद्ध है।हमारा उद्देश्य केवल समस्याएं गिनाना नहीं है,बल्कि व्यवहारिक, स्थायी और दूरदर्शी समाधान प्रदान करना है।हमने सशक्त व्यापारी–समृद्ध भोपाल का सपना देखा है।
चुनाव को लेकर व्यापारियों के हित के लिए हमारे कुछ संकल्प हैं,जिसमें हम व्यापारियों के हित के लिए कई काम करेंगे। आपका चैंबर– आपके द्वार योजना के अंतर्गत चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को डिजिटल करके व्यापारियों को सुविधा देने का कार्य किया जायेगा।
व्यापार एवं उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पुलिस एवं विभागों के साथ नियमित संवाद करेंगे।टैक्स,लाइसेंस, इन्स्पेक्शन, जीएसटी, मजबूर एवं स्थानीय निकायों में व्यापारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करना है।हमारा उद्देश्य चेंबर को केवल संस्था नहीं बल्कि व्यापारियों की मजबूत आवाज बनाना है।
पुराने व्यापारिक शहर में पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान उन चिन्हित स्थान पर करना जहां जगह की उपलब्धता हो।पुराने शहर एवं प्रमुख बाजारों में मैकेनाइज्ड मल्टी-लेवल पार्किंग एवं लॉजिस्टिक परियोजना के लिए ठोस कार्य योजना – शहर के अंदर बाजारों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए शासन-प्रशासन से स्थायी समाधान, जिससे व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि हो। नगर निगम व स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट के साथ मिलकर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल को बढ़ावा देना। सुगम पार्किंग से ग्राहकों की संख्या में वृद्धि और व्यापार को नया बल मिलेगा।
चैंबर व्यापारियों का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है – जो भोपाल के सभी छोटे, मध्यम व बड़े व्यापारियों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा एकीकृत व्यापारिक मंच, इसमें नियमित नेटवर्किंग मीट, बिजनेस एक्सपो B2B मीटिंग्स का आयोजन किया जाएगा। नये और पारंपरिक व्यापारियों के बीच सहयोग के अवसर होंगे। भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों में नए औद्योगिक क्षेत्र एवं सेक्टर-विशेष क्लस्टर (MSME फूड, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स आदि) के लिए पहल।उद्योग स्थापना हेतु भूमि, बिजली, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुमतियों में सहयोग।जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
कोलार, होशंगाबाद रोड, स्मार्टसिटी क्षेत्र में नया थोक व्यापार केन्द्र बनवाने का प्रयास किया जाएगा।स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नये होलसेल मार्केट के लिए भूमि आवंटन की मांग। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्याप्त पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग सुविधा। भीड़भाड़ कम कर व्यापार को व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाना।
कैपिटल मार्केट में प्रवेश हेतु जागरूकता लाएंगे- व्यापारियों के लिए शेयर बाजार, SME IPO बॉन्ड, GST , इनकम टैक्स,प्राइवेट इक्विटी पर जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेषज्ञों के साथ सेमिनार और वर्कशॉप।पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर पूंजी निर्माण एवं विस्तार के नये रास्ते।
युवा व्यापारियों एवं स्टार्ट-अप के लिए विशेष मंच होगा- स्टार्टअप, फ्रेंचाइजी, डिजिटल व्यापार और ई-कॉमर्स के अवसर पैदा होंगे।नए सेक्टर में निवेश के लिए मार्गदर्शन, कनेक्टिविटी और सहयोग। व्यापारियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ना।
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) का विकास एवं ब्रांडिंग-मध्यप्रदेश के सबसे बड़े कपड़ा थोक एवं खुदरा बाजार (Textile Hub) के रूप में विकसित एवं ब्रांडिंग करना।”Bairagarh-The Textile Capital of MP” के रूप में पहचान।इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार – चौड़ी सड़के, मल्टी-लेवल पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग जोन, फायर सेफ्टी, वेयरहाउस सुविधाएँ एवं देशभर के कपड़ा व्यापारियों को आकर्षित करना। कपड़ा व्यापारियों के लिए टेक्सटाइल एक्सपो, फैशन ट्रेड फेयर और बायर-सेलर मीट का आयोजन।ट्रांसपोर्ट हब बनाने की दिशा में सतत व तेजी से प्रयास करेंगे।
भोपाल के थोक फार्मा एवं मेडिकल मार्केट को पूरे मध्यप्रदेश एवं सेंट्रल इंडिया का सबसे सुविधाजनक हब के रूप में विकसित करना। लॉजिस्टिक्स, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और ट्रांसपोर्ट सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण। दवा एवं मेडिकल उपकरण व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो सपोर्ट और नीति-स्तरीय सहयोग।भोपाल को Pharma Distribution Capital of Central India के रूप में स्थापित करना। भोपाल की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति और उत्कृष्ट रोड एवं रेल कनेक्टिविटी का पूर्ण उपयोग कर, देश के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग हब के रूप में विकसित करने की पहल।राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों (MNC’S) को वेयरहाउसिंग डिस्ट्रीब्यूशन एवं सप्लाई चेन ऑपरेशंस हेतु आमंत्रित करना। लॉजिस्टिक पार्क, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और इंडस्ट्रियल जोन क लिए सरकार से सक्रिय समन्वय।
सराफा व्यापारियों का सबसे ज्यादा परेशानी का कारण धारा 411 है,जिसमें राहत के लिए बिहार और महाराष्ट्र मॉडल अपनाने का प्रयास करेंगे।
चैंबर ऑफ कॉमर्स भोपाल में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 हजार से ज्यादा की जाएगी। चैंबर में सदस्यों के रूप में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे। हर बाजार को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से कॉप मेंबर 10 से बढ़ाकर 25 किए जाएंगे।
एक प्रदेश,दो कानून के खात्मे का प्रयास करेंगे – मप्र में सिर्फ भोपाल में ही व्यापारियों से प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कमर्शियल लाइसेंस फीस की वसूली की जा रही है,जिसे खत्म करवाया जाएगा।
चेंबर के सदस्यों के लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान और स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया जाएगा।
चेंबर के सदस्यों, वरिष्ठ वकीलों,चिकित्सकों,सीए सहित समाज में योगदान देने वाले लोगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
चेंबर के पुराने सदस्यों के हित के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना बनाई जाएगी।
चेंबर के सदस्यों की सुविधा के लिए चेंबर ऑफिस को हाईटेक बनाया जाएगा।
व्यापारियों के लिए हमेशा समर्पित रहा हूं और आगे भी पूरी उन्नति पैनल के साथ समर्पित रहूंगा–गोविंद गोयल

मैने शुरुआती जीवन से व्यापार किया और व्यापारियों के बीच रहा हूं।उनकी सभी तकलीफों, परेशानियों से भलीभांति परिचित हूं,इसलिए एक ही बात कहूंगा कि व्यापारियों के लिए हमेशा समर्पित रहा हूं और आगे भी पूरी उन्नति पैनल के साथ समर्पित रहूंगा।




