युवा मोर्चा प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा-अजय पाटीदार

युवा मोर्चा प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा-अजय पाटीदार
युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला जलाया
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–12/9/25
भारतीय जनता युवा मोर्चा के भोपाल जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के जिला कार्यकर्ता शामिल हुए।
भोपाल जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके हैं। मां को अपमानजनक शब्द कहना न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का एआई द्वारा जनरेट वीडियो जारी कर लगातार अपमान कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के अजय साहू, सौरभ खटीक, दिव्यऋषि तिवारी, जयंत भार्गव, पीयूष सिसोदिया,मोहित अग्निहोत्री, शुभम सेन, कपिल मकोरिया, लोकेश शर्मा, स्वप्निल वानखेड़े, सुरेंद्र शुक्ला, अवनी शर्मा, अतुल शर्मा, गौतम चौहान, विनय माली सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।