मध्य प्रदेशयोग
Trending

योग शरीर के साथ मन को भी शांत और स्वस्थ रखता है– भगवानदास सबनानी

योग शरीर के साथ मन को भी शांत और स्वस्थ रखता है– भगवानदास सबनानी

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–21/6/2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अस्तित्व वेलफेयर सोसायटी द्वारा वोट क्लब शामला हिल्स पर योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी रहे। संस्था की संचालिका योगिता शरण सिंह ने बताया कि संस्था कई वर्षों से योग के साथ ही पर्यावरण के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक ही नहीं मन को भी स्वस्थ और शांति प्रदान करता है योग हमें आध्यात्मिक रूप से मजबूती प्रदान करता है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और आज ही भारत के साथ डेढ़ सौ देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।कार्यक्रम में संस्था द्वारा आयोजित किए गए शिविरो भाग लेने वाले योगाचार्य को प्रमाण पत्र वितरण किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया शैलेंद्र निगम सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!