मध्य प्रदेश

समय को पहचानिए समय सदा अच्छा ही होता है–पूनम श्रीवास्तव

समय को पहचानिए समय सदा अच्छा ही होता है–पूनम श्रीवास्तव 

भोपाल (राहुल अग्रवाल)–10/6/2025

○ समय को पहचानिए समय सदा अच्छा ही होता है हमें समय को पहचानना आना चाहिए गलती हम करते हैं हमें अपने अच्छे समय को जीवन में आए अवसर को पहचान नहीं पाते उसे नादानी में गवां देते हैं। दोष समय को देते हैं किस्मत को देते हैं।
उपरोक्त कथन को हम एक उदाहरण के माध्यम से अच्छी प्रकार से समझ सकते हैं:
एक कंपनी में दो कर्मचारियों की नियुक्ति एक साथ हुई दोनों की पारिवारिक स्थिति लगभग एक ही समान थी, शिक्षा भी एक जैसी ही थी, आर्थिक समस्या भी दोनों की एक समान थी। पहले कर्मचारी नियुक्ति के बाद निश्चित हो गया और अपने कार्य को करने लगा। इसके विपरीत जो दूसरा कर्मचारी था वह निश्चित नहीं हुआ वह अपने कार्य को करने लगा और अपने कार्य के साथ-साथ दूसरों के भी कार्य करने लगा ऑफिस में सबकी मदद करने लगा अलग-अलग विभागों की जानकारी रखने लगा उनके कार्य करने लगा उसके कार्य के प्रति समर्पण, लगन और मेहनत को देखकर बहुत ही जल्दी उसकी तरक्की हो गई। इसके विपरीत पहला कर्मचारी अभी भी अपना कार्य उसी पद पर कर रहा था और समय एवं अपनी किस्मत को दोष दे रहा था। दूसरा कर्मचारी तरक्की के बाद भी रुका नहीं उसी प्रकार मेहनत और लगन से कार्य करते हुए अपने आप को लोकप्रिय बनाते हुए फिर से तरक्की प्राप्त कर ली। तरक्की का यह क्रम निरंतर चलता रहा एक दिन यह दूसरा कर्मचारी उसी कंपनी का सबसे उच्च अधिकारी बन गया किंतु उसके मेहनत और कार्य करने की क्षमता में कोई फर्क नहीं पड़ा। पहला कर्मचारी आज भी उसी पद पर कार्य कर रहा है, बोल रहा है कि मेरा तो समय ही खराब है मेरी किस्मत ही खराब है मेरे साथ कभी अच्छा होता ही नहीं है। अब प्रश्न यह उठता है कि यहां किसका समय खराब है और किसकी किस्मत खराब है क्योंकि दोनों को समान अवसर मिला सामान नौकरी मिली समान स्थिति मिली समान शिक्षा मिली किंतु एक ने समय और अवसर को पहचान कर अपनी मेहनत के दम पर वह हासिल किया जो वह पाना चाहता था। दूसरे ने ना समय को पहचाना ना अपनी किस्मत को पहचाना, जहां था वही रहना उसे उचित लगा उसने प्रयास करने की भी कोई कोशिश नहीं करी। अब यह कहना कहां तक उचित है कि समय खराब होता है! समय कभी भी किसी का खराब हो ही नहीं सकता यह हमारे खुद के हाथ में है कि हम अपने समय को अच्छा रखें या खराब करें यदि हम अवसर को पहचान कर सही दिशा में मेहनत करें तो सफलता प्राप्त करने से ना कभी कोई रोक सकता है ना कभी कोई रोक सकेगा। जिन्हें अवसर की समझ नहीं होती जो समय को नहीं पहचान पाए वहीं समय को दोष देते हैं और उसे खराब कहते हैं।
पूनम श्रीवास्तव अंक शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!