मध्य प्रदेशराजनीति
Trending

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

 

सच बोलने और राष्ट्रवाद की बात करने वाले को कीमत चुकानी पड़ती है–वीडी शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–11/6/2025

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर हो गए हैं। लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।पार्टी ने लक्ष्मण के राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है। पार्टी ने कहा लक्ष्मण सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं।लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, रॉबर्ट वाड्रा का ये बयान मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इसके जवाब में लक्ष्मण सिंह ने कहा था, ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा नादान हैं, राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं। इसी कथन को लेकर पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

पांच राज्यों में हार पर उठाया था सवाल

मार्च 2022 में पांच राज्यों में कांग्रेस की हार पर लक्ष्मण सिंह ने एक ट्वीट किया था, जो काफी चर्चाओं में रहा। लक्ष्मण सिंह ने लिखा था कि कांग्रेस की नीति, योजनाएं हमेशा आम आदमी के लिए ही बनी हैं, बनती रहेंगी। चुनाव की हार-जीत का कारण संगठन के निर्णय होते हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनेंगे, फैसले फिर लेंगे तो अवश्य जीतेंगे।

21 फरवरी 2022 को भी सुनाई थी खरी-खरी

इससे पहले चांचोड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने 21 फरवरी को बड़ी मांग उठाई थी। विधायक ने ट्वीट के जरिए कहा था कि राष्ट्र निर्माण करने वाला शिक्षक, राष्ट्र की रक्षा करने वाला सैनिक अपनी पेंशन की लड़ाई लड़ रहा है, तो विधायक, सांसद और अधिकारियों की पेंशन बंद होनी चाहिए।

चाचोड़ा को जिला बनाने की मांग

इससे पहले 22 अक्टूबर 2019 को लक्ष्मण सिंह अपने ही बड़े भाई के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए थे। वे चांचौड़ा को 53वां जिला बनाने की मांग कर रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में चांचोड़ा से कार्यकर्ता भी आए थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया सच बोलने का नतीजा

वहीं दूसरी ओर लक्ष्मण सिंह के कांग्रेस के निष्कासन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह समय समय पर कांग्रेस की गलत गतिविधियों पर सवाल उठाते रहे हैं और ये तो सर्वविदित है कि जो सच बात करता है, राष्ट्रवाद की बात करता है उसे तो परिणाम भुगताना ही पड़ता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!